सेवा संकल्प अभियान: सलकनपुर में आंगन मिलन और नारी शक्ति सम्मान समारोह

---Advertisement---

सेवा संकल्प अभियान: सलकनपुर में आंगन मिलन और नारी शक्ति सम्मान समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

सलकनपुर, तिरला विकासखंड तिरला के सेक्टर सलकनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत नारी शक्ति को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना रहा।

पोषण माह के उपलक्ष्य में पोषण प्रदर्शनी एवं पोषण स्टॉल लगाए गए, जिसमें स्थानीय पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में सरपंच दिलीप खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना, संजय गायकवाड़, प्राचार्य लीलाधर साहू एवं पूर्व प्राचार्य कल्पना परमार विशेष अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्राचार्य कल्पना परमार, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्यवेक्षक राखी देवड़ा, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम रेणुका सोलंकी एवं आशा कार्यकर्ता वर्षा राठौर और सीमा पटेल को सम्मान मिला

अनौपचारिक शिक्षा में मनीषा भूरिया, अनीता ठाकुर, संगीता ठाकुर, ममता चौहान एवं सहायिका गुजर किशन को पुरस्कृत किया गया। युवा समूह की कार्यकर्ताओं तथा लाड़ली लक्ष्मी बेटियों शिवानी भूरिया, आरती बैरागी, मधु चौहान और समूह अध्यक्ष सचिव रोशनी को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रणिता देशमुख व विकास को भी सम्मानित किया गया। महिलाओं ने भजन-मंगल गीत प्रस्तुत किए। अंत में आभार के साथ सामूहिक भोजन हुआ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment