‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

---Advertisement---

अनूपपुर 05 अक्टूबर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वास्थ्य शिविर में 118 से अधिक छात्राओं की वजन, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकीय दल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। छात्राओं को एनीमिया से बचाव एवं संतुलित आहार की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर छात्राओं को गुड़ एवं चने के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment