मानवता की मिसाल: घायल नंद कुमार कोल की मदद को आगे आए पवन चीनी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे घायल को उपचार के लिए दी मदद, बीमार महिला को भी वाहन से अस्पताल भिजवाए
अनूपपुर । शहडोल तथा अनूपपुर जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जो हमेशा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए लगातार आगे रहने वाले नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत देवहरा वार्ड क्रमांक 11 में काम के दौरान घायल हुए नंद कुमार कोल, पिता लल्ली कोल की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार नंद कुमार कोल काम के दौरान अचानक गिरकर घायल हो गए थे। हादसे में उनके हाथ की कलाई के पास की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उपचार कराने में आर्थिक परेशानी सामने आ रही थी। इसकी जानकारी पवन कुमार चीनी को मिलने पर उन्होंने तत्काल घायल की स्थिति की जानकारी ली और मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उपचार में आर्थिक सहयोग करते हुए नंद कुमार एवं उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
पीड़ित महिला को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया
इसी दौरान एक महिला अपनी परेशानी लेकर पवन कुमार चीनी के पास पहुंची। महिला लंबे समय से बीमारी से परेशान बताई जा रही थी और उसे उपचार की आवश्यकता थी। महिला की स्थिति को देखते हुए पवन कुमार चीनी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वाहन की व्यवस्था कराई और उसे उपचार के लिए अस्पताल रवाना कराया।
जरूरतमंदों की मदद को बताया सामाजिक जिम्मेदारी
पवन कुमार चीनी का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर, बीमार और असहाय लोगों की मदद करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ से नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को संकट की घड़ी में राहत पहुंचाना होना चाहिएपवन कुमार चीनी द्वारा लगातार जरूरतमंदों की सहायता किए जाने की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और समाज के सक्षम लोग इसी तरह आगे बढ़कर जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करें तो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे अनेक लोगों को राहत मिल सकती है।
मानवता की मिसाल: घायल नंद कुमार कोल की मदद को आगे आए पवन चीनी
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Monday, October 5, 2026 10:49 AM







































































