अमरकंटक में श्रद्धा , मैत्री और क्षमाभाव का संगम , धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव

---Advertisement---

अमरकंटक में श्रद्धा , मैत्री और क्षमाभाव का संगम , धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव

दशलक्षण महापर्व के समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा , आदिनाथ भगवान की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार को दिगंबर जैन समाज द्वारा क्षमावाणी महोत्सव श्रद्धा , भक्ति और आत्मावलोकन के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में समाजजनों ने परस्पर क्षमा-याचना कर मैत्री , सद्भाव और अहिंसा का संदेश दिया । सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज अमरकंटक के संयुक्त तत्वावधान में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र में भगवान आदिनाथ के विधिवत अभिषेक , पूजन-अर्चन , शांतिधारा एवं विधान के साथ हुआ । इसके पश्चात आयोजित वात्सल्य भोज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया ।

दोपहर बाद सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र से भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई । शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयघोष करते हुए शामिल हुए । नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया । श्रद्धालुओं ने मार्ग पर पुष्पवर्षा एवं श्रद्धाभाव से भगवान आदिनाथ का श्रीफल भेंट बाद आरती पूजन अर्चन कर स्वागत कर रहे थे ।

शोभायात्रा में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को , नायब तहसीलदार विनोद सिंह परिहार , हल्का पटवारी अश्वनी कुमार तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे जिनमें नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उइके , अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , संतोष पांडेय , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन , प्रमोद जैन , संदीप जैन , निधि जैन , देवेंद्र जैन , सीताराम जैन , आदित्य जैन , निलेश जैन , राकेश , अनुज , वीरेंद्र , प्रकाश , पुनीत , सोनू , मोनू , दीपचंद जैन , संदीप जैन सहित श्रीमती अंजना कटारे , मंदिर पुजारी रूपेश द्विवेदी , श्रीमती विमला दुबे , ऊषा , हरि सिंह , विरु तंबोली सहित पत्रकार धनंजय तिवारी , श्रवण उपाध्याय , उमाशंकर पांडेय , सोमू दुबे सहित नगर के अनेक नागरिकों ने भी सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई ।
संध्याकाल सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र में संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा , जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे । पूरे दिन चले धार्मिक आयोजनों से अमरकंटक का आध्यात्मिक वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुनील जैन (बाबा) एवं देवेंद्र जैन (‘चुन्नू’) ने बताया कि बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा भोजन एवं आवास की विशेष व्यवस्था की गई थी । आयोजन के सफल संचालन में जैन समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । वहीं शोभायात्रा के दौरान अमरकंटक थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समुचित जिम्मेदारी निभाई ।

क्षमावाणी पर्व जैन धर्म में आत्मशुद्धि , विनम्रता और क्षमा के उच्च आदर्शों का प्रतीक माना जाता है । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और समाज में प्रेम , सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment