भारत विकास परिषद गौरेला इकाई द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का सफल आयोजन

विजय तिवारी
गौरेला
भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता–2026 का आयोजन माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल के हंसवाहिनी ऑडिटोरियम में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 7 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सामूहिकता की भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — DAV School, Sharbhera,द्वितीय स्थान — परमानन्द संस्कृत विद्यालय, तृतीय स्थान माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल प्राप्त किया
विजेता विद्यालयों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा रहीं तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शैलजा स्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संजय द्विवेदी , पेंड्रा इकाई के अध्यक्ष मनीराम केवट , जयप्रकाश शिवदासानी , उमेश अग्रवाल जी , गौरेला इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ मोहन लाल चढार
सहित पेंड्रा एवं गौरेला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया
प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासन, सामूहिक भावना और राष्ट्रप्रेम का परिचय देते हुए शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई के अध्यक्ष भगवत प्रसाद सोनी एवं सचिव राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
आयोजन की तैयारियों में श्री अशोक जैन , अभय दुबे , प्रमोद शर्मा , गोपाल शुक्ला , राहुल अग्रवाल , मानस अग्रवाल ,श्रीमती सरिता राठौर सहित भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई के समस्त सदस्यों उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण संचालन विजया उर्मिला दीदी द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई के सह-सचिव श्री मानस अग्रवाल जी द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायकगण, विद्यालयों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया
भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन एवं सामूहिक भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
भारत विकास परिषद, गौरेला इकाई द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं







































































