विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित हुआ ‘स्वच्छता की रंगोली’ कार्यक्रम

---Advertisement---

मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंगोली एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारत सरकार के निर्देशानुसार बीसीसीएल में संचालित विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन चरण के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोयला भवन मुख्यालय में ‘स्वच्छता की रंगोली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कार्यस्थल का संदेश प्रस्तुत किया। रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करते हुए प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा जे. कुजूर, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना) श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित हुईं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां

इसके साथ ही बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ‘स्वच्छता की रंगोली’ एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। वाशरी डिवीजन के कार्यालय परिसर में ‘स्वच्छता की रंगोली’ विषय पर विशेष रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सिजुआ क्षेत्र में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने स्वच्छता, स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण विषयों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इसी क्रम में सी.वी. क्षेत्र के बेगुनिया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई के साथ ‘स्वच्छता की रंगोली’ बनाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रंगों एवं रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

ब्लॉक-II क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में भी ‘स्वच्छता की रंगोली’ विषय पर विशेष रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ कार्यस्थल एवं स्वच्छ भारत के संदेश को रचनात्मक तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। रंगोली जैसी पारंपरिक एवं रचनात्मक गतिविधि को स्वच्छता अभियान से जोड़कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सहभागियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

बीसीसीएल द्वारा विशेष अभियान 6 के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक व्यवहार, कार्य-संस्कृति एवं सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यस्थल एवं परिवेश के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment