उरतान नार्थ भूमिगत कोल माईन्स परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
अनूपपुर 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने तहसील कोतमा अंतर्गत जेएमएस माईन्स प्रायवेट लिमिटेड के उरतान नार्थ भूमिगत कोल माईन्स परियोजना के कार्यों का मौका मुआयना कर जायजा लिया
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कोल माईन्स परियोजना के संचालन के संबंध में जानकारी ली तथा अधिग्रहीत भूमि के एवज में भूमि स्वामियों को प्रदान किए गए रोजगार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा के मापदण्डों, माईन्स के संचालन के लिए उपयोग की जा रही टेक्नालाजी तथा अन्य कार्यों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोयले की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने माइंस के भ्रमण के दौरान परिसर में पौधरोपण किया
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, खनि निरीक्षक श्रीमती ईशा वर्मा तथा जेएमएस के वाईस प्रेसीडेंट श्री संदीप कुमार, वित्त प्रबंधक श्री एस. भट्टाचार्य, सब एरिया मैनेजर श्री संजय कहरा उपस्थित थे







































































