भालूमाड़ा में कंपनी के नाम पर निर्माण कार्य जारी, अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल

भालूमाड़ा। नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के भालूमाड़ा में शशांक विश्वकर्मा द्वारा कंपनी के नाम पर निर्माण कार्य कराए जाने की जानकारी सामने आई है। क्षेत्र में चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य किस उद्देश्य से और किन नियमों के तहत कराया जा रहा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य कंपनी के नाम पर कराया जा रहा है। ऐसे में निर्माण से संबंधित स्वीकृति, अनुमति, भूमि की स्थिति तथा संबंधित विभाग से प्राप्त दस्तावेजों को लेकर जानकारी सामने आना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की है
मामले में संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। प्रशासनिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर राकेश मिश्रा
अनुपपुर







































































