चिरमिरी में 30 सितंबर से दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप

---Advertisement---

चिरमिरी में 30 सितंबर से दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप

विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श

एमसीबी। जिलेवासियों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिरमिरी के पोड़ी स्थित मंगल भवन में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में प्रदेश के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच, उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएंगे

शिविर में विभिन्न गंभीर और जटिल बीमारियों से संबंधित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जायेगी। हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श ले सकेंगे। गंभीर अथवा जटिल बीमारी वाले मरीजों को आगे की जांच और उपचार के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जायेगा।

स्थानीय स्तर पर मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मेगा हेल्थ कैंप की खासियत यह होगी कि जिले के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के लिये दूर दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शिविर में वरिष्ठ सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय सलाह दी जायेगी।
शिविर में विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच और टेस्ट के साथ उपचार एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जायेगा।

पुरानी रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज साथ लाने की अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमारी से पीड़ित अथवा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता वाले मरीज इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने मरीजों से पूर्व की जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्ची, एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित उपलब्ध अन्य मेडिकल दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों को मरीज की बीमारी और पूर्व उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ जांच, आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं टेस्ट, उपचार एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन तथा जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार की दिशा में भी विशेषज्ञ सलाह दी जायेगी।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पोड़ी स्थित मंगल भवन चिरमिरी पहुंचकर इस निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का लाभ उठाएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment