अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

---Advertisement---
  1. ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई
  2. 11 दिन तक श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजती रही गणपति आराधना, शोभायात्रा के बाद मां गंगा सरोवर में हुआ विसर्जन

मनेन्द्रगढ़। 11 दिनों तक पूजा अर्चना, भक्ति और उत्साह का केंद्र रहे श्रीराम मंदिर परिसर में शनिवार को माहौल भावुक हो गया। भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को विदाई दी

 

शोभायात्रा में बच्चों और युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। मां गंगा सरोवर पहुंचने के बाद प्रतिमा की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गणपति विसर्जन के साथ ही 11 दिनों से चल रहा गणेश उत्सव संपन्न हो गया। विदाई के समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहां उत्सव की खुशी थी वहीं अपने आराध्य को विदा करने की भावुकता भी नजर आई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में अगले वर्ष गणपति बप्पा के पुनः आगमन की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment