17 सितंबर को शाम 7 बजे दीपक जलाने की अपील, व्यक्ति वाद की ओर बढती भाजपा —कुछ नीतिगत सवाल

---Advertisement---

17 सितंबर को शाम 7 बजे दीपक जलाने की अपील, व्यक्ति वाद की ओर बढती भाजपा —कुछ नीतिगत सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर दीपक जलाने की अपील भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या राजनीतिक दलों की प्राथमिकता जनहित के मुद्दों पर चर्चा और जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय व्यक्ति केंद्रित आयोजनों तक सीमित होनी चाहिए…?

भाजपा लंबे समय से परिवारवाद और वंशवादी राजनीति का विरोध करती रही है। ऐसे में यह विचारणीय है कि किसी एक व्यक्ति के जन्मदिवस को संगठनात्मक स्तर पर इस तरह व्यापक रूप से मनाने की परंपरा क्या व्यक्ति-केंद्रित राजनीति को बढ़ावा नहीं देती…?

लोकतंत्र में नेताओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन व्यक्ति से बड़ा विचार, संगठन से बड़ा संविधान और राजनीति से बड़ा जनहित होना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में लगभग हर बूथ पर पराजित हुए हैं जिससे कि बैक फुट में आ गए हैं दबाव बनाकर मोदी जी के नाम पर दिया जलाने की अपील कार्यकर्ताओं से किया गया है।

देश के ज्वलंत मुद्दों पर रोशनी डालिए जिन पर जनता जवाब चाहती है, पेपर लीक, बेरोज़गारी, स्कूल बंद होना,फीस में बढ़ोत्तरी, रेलवे का निजीकरण, खदानों का निजीकरण, बैंकों का प्राइवेटाइजेशन, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी कैसे दूर होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment