धूमधाम से निकली श्रीराधा-कृष्ण की चल झांकी, विसर्जन के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी उत्सव

---Advertisement---

धूमधाम से निकली श्रीराधा-कृष्ण की चल झांकी, विसर्जन के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी उत्सव

डीजे की धुन पर नाचते-झूमते निकले श्रद्धालु, नगर की सड़कों पर दिखा भक्ति और उत्साह का रंग

रिपोर्टर भरत मिश्रा, कोतमा

कोतमा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर में स्थापित श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का सोमवार और मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नगर में कई दिनों से चल रहा जन्माष्टमी उत्सव धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हो गया।

गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न समितियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर श्रीराधा-कृष्ण की झांकियां स्थापित की गई थीं। पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची।

पूजा-अर्चना के बाद निकली भव्य चल झांकी

सोमवार और मंगलवार को समितियों द्वारा भगवान श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियों के साथ भव्य चल जुलूस निकाला गया।

डीजे और साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर युवा नाचते-झूमते नजर आए। नगर की प्रमुख सड़कों से निकली चल झांकी के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में सहभागिता की।

पुलिस बल रहा तैनात

जन्माष्टमी की प्रतिमाओं के विसर्जन और चल झांकी के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नगर में जन्माष्टमी पर्व का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment