अमरकंटक में हरतालिका तीज को लेकर उत्साह , बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

---Advertisement---

अमरकंटक में हरतालिका तीज को लेकर उत्साह ,

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में हरतालिका तीज पर्व के नजदीक आते ही पवित्र नगरी अमरकंटक में महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है । बाजारों में पूजा सामग्री , मेहंदी , चूड़ियां , श्रृंगार सामग्री , फल-फूल और नई साड़ियों की खरीदारी तेज हो गई है ।

सुहागिन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि , सुखी दाम्पत्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना के लिए व्रत और पूजन की तैयारियों में जुटी हैं , वहीं युवतियां भी माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मनचाहे वर की कामना हेतु निर्जला व्रत रखती है । पर्व को लेकर घरों में विशेष सजावट की जाती है ।
तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाने , पारंपरिक गीत गाने और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है । नगर के विभिन्न घरों में सामूहिक पूजन और धार्मिक स्थलों में आयोजनों की भी तैयारियां होती हैं ।
हरतालिका तीज केवल एक धार्मिक पर्व नहीं , बल्कि भारतीय संस्कृति , पारिवारिक मूल्यों और नारी श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है । पर्व के आगमन से अमरकंटक के बाजारों और गलियों में त्योहार की रौनक साफ दिखाई देने लगी है । हड़तालिका तीज का व्रत उदया तिथि के आधार पर 14 सितंबर सोमवार को रखा जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment