ग्राम पटनाकला में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग, विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मंत्री इंदर सिंह परमार को भेजा पत्र

---Advertisement---

ग्राम पटनाकला में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग, विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मंत्री इंदर सिंह परमार को भेजा पत्र

अनूपपुर। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के ग्रामीण अंचलों में तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पटनाकला में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) संचालित किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई एवं केंद्र की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अनूपपुर प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी नारायण सिंह दादू भाई तथा ग्राम पंचायत पटनाकला के सरपंच तिजिया बाई, उप सरपंच लवकेश सिंह द्वारा उन्हें क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता से अवगत कराया गया

वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी नारायण सिंह दादू भाई ने बतलाया कि ग्राम पंचायत पटनाकला एक बड़ा पंचायत क्षेत्र है तथा इसके आसपास लगभग 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध नहीं है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनूपपुर, बुढार अथवा शहडोल जाना पड़ता है

पत्र में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी बाहर रहकर शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं और न ही प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर आवागमन कर पाते हैं। ऐसे में क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा रोजगारोन्मुखी एवं तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।विधायक ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में युवाओं को उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में कठिनाई होती है। वहीं, तकनीकी कौशल हासिल नहीं होने के कारण वे स्वरोजगार की दिशा में भी आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में पटनाकला में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होने से आसपास के दर्जनों ग्रामों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मंत्री इंदर सिंह परमार से अनुरोध किया है कि विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के ग्रामीण छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत पटनाकला, जनपद पंचायत जैतहरी में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) स्वीकृत कर संचालित कराया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment