भाजपा मंडल कोतमा की कार्यसमिति बैठक संपन्न: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प’ पखवाड़ा
दीपेश जैन रिपोर्टर कोतमा
कोतमा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोतमा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल, बैठक प्रभारी व जिला मंत्री भूपेंद्र महरा, मंडल प्रभारी राजेश कलशा एवं मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के गायन के साथ हुआ। बैठक का संचालन महामंत्री रत्नेश उपाध्याय द्वारा किया गया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने स्वागत भाषण के साथ बैठक की प्रस्तावना रखी। बैठक का मुख्य विषय आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार करना रहा।
नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का निर्विवाद कार्यकाल राष्ट्र को समर्पित: मंत्री दिलीप जायसवाल
बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं—जिसमें 13 वर्ष मुख्यमंत्री और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में शामिल हैं। इन 25 वर्षों में उन पर भ्रष्टाचार या परिवारवाद का एक भी आरोप नहीं लगा। उनके परिवार के सदस्य आज भी सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में मजबूत स्थिति में है। देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया गया है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से दिया गया
देश में 160 से अधिक नए एयरपोर्ट बने हैं, हाल ही में सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। रेलवे का आधुनिकीकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और सड़कों का जाल बिछाया गया है।कांग्रेस ने केवल झूठे नारे दिए, जबकि मोदी सरकार ने पीएम आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, लाडली बहना और राशन योजना जैसी योजनाओं से गरीबों का जीवन बदला है।
17 सितंबर को घर-घर जलाएं दीप
बैठक प्रभारी भूपेंद्र महरा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, उन्होंने बताया 17 सितंबर से 17 अक्टूबर सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को बताते हुए उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने तथा मंडल की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ता एवं नागरिक अपने-अपने घरों में एक-एक दीप अवश्य जलाएं और सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।


































































