पेट्रोल पंप पर नोजलमैन से आधीरात मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

पेट्रोल पंप पर नोजलमैन से आधीरात मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

बीडी पीने से रोकने पर हुआ विवाद, गुंडागर्दी की घटना कैमरे में कैद

कोतमा। केशवाही रोड स्थित भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के पेट्रोल पंप पर रविवार की आधी रात नोजलमैन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक को पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से रोकना कर्मचारी को भारी पड़ गया। विवाद के करीब 10 मिनट बाद बाइक से पहुंचे 2 बदमाशों ने कर्मचारी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल शर्मा (37 वर्ष) निवासी बस्ती कोतमा रविवार रात एक ट्रक में डीजल भर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक बीड़ी पी रहा था। राहुल ने उसे पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से मना किया, जिस पर चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग विवाद करते हुए शुरू जान से मारने की धमकी देकर चले गए। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की लाल रंग की बाइक से दो लोग पेट्रोल पंप पहुंचे और राहुल शर्मा पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी लहूलुहान घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए

घटना की सूचना तत्काल पुलिस और पेट्रोल पंप संचालक लवकुश ताम्रकार को दी गई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने रातभर सर्चिंग अभियान करते हुए रघुवर यादव (22) और सूर्या यादव, दोनों निवासी हरदी, जिला शहडोल को भालूमाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ की ओर भागने की फिराक में थे। वहीं मामले का मुख्य आरोपी विकास यादव निवासी धुरवार बाइक सहित फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें शहडोल और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment