49 नग डीआई पाइप चोरी का खुलासा, आइसर ट्रक समेत 23.50 लाख का माल बरामद

---Advertisement---

49 नग डीआई पाइप चोरी का खुलासा, आइसर ट्रक समेत 23.50 लाख का माल बरामद

रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का पर्दाफाश, इंदौर निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार; अन्य आरोपी की तलाश जारी

अनूपपुर। रामनगर पुलिस ने नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए बस स्टैंड के पास रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई सभी 49 नग डीआई पाइप बरामद करने के साथ ही चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक को भी जब्त किया है। बरामद पाइपों की अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार 350 रुपये तथा जब्त ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस द्वारा की गई।

रिपोर्ट दर्ज होते ही शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को फरियादी उमाशंकर कुशवाहा ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगर परिषद डोला अंतर्गत बस स्टैंड के पास अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई हैं। चोरी गई पाइपों की अनुमानित कीमत 3,50,350 रुपये बताई गई थी।

रिपोर्ट के आधार पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 258/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध ट्रक के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक की पहचान कर इंदौर निवासी ट्रक चालक अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने नगर परिषद डोला बस स्टैंड के पास रखी डीआई पाइप ट्रक क्रमांक MP 09 GH 7865 में लोड की थीं।

मोबाइल बंद होने से पाइप नहीं पहुंचा पाया चालक

पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि जिस व्यक्ति के कहने पर पाइप ट्रक में लोड की गई थीं, उसने बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया। संपर्क नहीं हो पाने के कारण वह चोरी की पाइपों को बताए गए गंतव्य तक नहीं पहुंचा सका। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पथरौड़ी के पास से चोरी गई 49 नग डीआई पाइप बरामद कर लीं।

पुलिस ने पाइपों के साथ चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर ली गई है, जिसने चालक को पाइप लोड करने के लिए कहा था। उसकी भूमिका एवं मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है।

23.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद

रामनगर पुलिस की कार्रवाई में 49 नग डीआई पाइप, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार 350 रुपये है, बरामद की गई हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त आइसर कंपनी का ट्रक क्रमांक MP 09 GH 7865, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, भी पुलिस ने जब्त किया है। इस प्रकार पुलिस ने करीब 23 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में उमेश तिवारी, सनत कुमार द्विवेदी, अनुराग सिंह और अनुराग भार्गव शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील

अनूपपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शासकीय संपत्ति एवं सार्वजनिक निर्माण सामग्री की सुरक्षा में सहयोग करें। किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि अथवा शासकीय सामग्री की चोरी से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 7, 2026

September 7, 2026

September 6, 2026

September 6, 2026

September 6, 2026

September 6, 2026

Leave a Comment