जन्माष्टमी पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार का वितरण

---Advertisement---

जन्माष्टमी पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार का वितरण

राजनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए एवं गर्भवती धात्री माताओं के लिए विशेष पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत के मार्गदर्शन में किया गया।

सेक्टर डोला में पर्यवेक्षक सीमा सिंह के मार्गदर्शन में सेक्टर अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्माष्टमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्व-सहायता समूह द्वारा बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार के रूप में खीर एवं हलवा वितरित किया गया। वहीं परिषद की ओर से बच्चों को फल एवं लड्डू तथा समाजसेवियों द्वारा चॉकलेट, केक एवं मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर पहुंचे और सभी का मन मोह लिया। कई केंद्रों पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती धात्री माताएं भी उपस्थित रहीं। डोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र न्यू डॉलर क्रमांक 146 में पर्यवेक्षक सीमा सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पार्षद गोविंद प्रजापति, समाजसेवी दुर्गा सिंह, रजनी गौर, सुमिता शर्मा, स्थानीय परिवार अध्यक्ष रेशम पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कुसुम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक पर्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment