गुम नाबालिग बालिका को बिजुरी पुलिस ने कटनी से किया दस्तयाब

---Advertisement---

गुम नाबालिग बालिका को बिजुरी पुलिस ने कटनी से किया दस्तयाब

31 अगस्त को घर से बिना बताए हुई थी लापता, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की तलाश; दो दिन में बरामद कर परिजनों को दी राहत

बिजुरी। थाना बिजुरी क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बिजुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कटनी से दस्तयाब कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से बालिका के परिजनों को राहत मिली है। नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। वह 31 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उस समय उसने हरे रंग का कुर्ता पहन रखा था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका।

काफी तलाश के बाद भी बालिका के नहीं मिलने पर परिजनों ने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की सूचना पर बिजुरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने प्रकरण में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके बाद नाबालिग बालिका की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई गई और पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की गई।

पुलिस की तलाश के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 सितंबर 2026 को बालिका को कटनी से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस द्वारा बालिका को सुरक्षित बिजुरी लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में बिजुरी पुलिस द्वारा तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू किए जाने और लगातार प्रयास किए जाने के परिणामस्वरूप महज दो दिन में उसे कटनी से दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में रविकरण पयासी और संगम तोमर का भी विशेष योगदान रहा।

पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से संबंधित प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं बिजुरी पुलिस की सक्रियता से बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता मिली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment