भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल के माध्यम से जन समस्याओं की हुई सुनवाई

---Advertisement---

भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल के माध्यम से जन समस्याओं की हुई सुनवाई

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए सहयोग सेल की शुरुआत मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को भाजपा संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया जिला प्रभारी संजय साहू एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में की गई

सहयोग सेल का शुभारंभ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल, नगर पालिका परिषद कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया

सहयोग सेल के माध्यम से क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से चर्चा की गई।

भाजपा संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सहयोग सेल के माध्यम से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को भाजपा कार्यालय से पत्राचार किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग से की गई कार्रवाई की जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण संबंधी जवाब भी मांगा जाएगा, ताकि जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित हो सके।

सहयोग सेल के प्रथम दिवस रामलाल रौतेल, अजय सराफ एवं जितेंद्र भट्ट के समक्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य विभागों से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश एवं अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष विवेक बियानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सहयोग सेल के तहत अगली सुनवाई 2 सितंबर 2026 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में आयोजित होगी। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी उपस्थित रहकर जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment