10 रुपए की पर्ची के बदले 20 रुपए लेने का आरोप, विरोध करने पर मरीज को धमकाने की शिकायत

---Advertisement---

10 रुपए की पर्ची के बदले 20 रुपए लेने का आरोप, विरोध करने पर मरीज को धमकाने की शिकायत

कोतमा। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहे कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज से पर्ची शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। कोतमा निवासी सतीश सिंह ने अस्पताल के महिला स्टाफ पर 10 रुपए की पर्ची के बदले 20 रुपए लेने का आरोप लगाया है। मरीज का कहना है कि अतिरिक्त राशि लिए जाने का कारण पूछने पर उसके साथ अभद्रता की गई और विरोध करने पर धमकाते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई।

  • जानकारी अनुसार सतीश सिंह 34 वर्ष अपनी बहन के यहां कोठी गांव गए थे। अचानक पेट में दर्द होने पर वे उपचार के लिए कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सक से उपचार कराने के बाद पर्ची के नाम पर महिला स्टाफ द्वारा उनसे 20 रुपए लिए गए।
    सतीश सिंह के अनुसार अस्पताल में पर्ची शुल्क की सूची में 10 रुपए शुल्क दर्ज था। जब उन्होंने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का कारण महिला से पूछा तो वहां मौजूद एक अन्य पुरुष ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और झूठे मामले में फंसाने की बात कही गई। साथ ही इलाज कराना हो तो कराओ या जाओ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया

मरीज द्वारा लगाए गए आरोपों और सोशल मीडिया में वायरल हो रही घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर अस्पताल डॉक्टरों एवं स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आने से मरीजों में नाराजगी है।
मरीज सतीश सिंह ने संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण कर मची भर्राशाही पर रोक लगाने कि मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment