लतार के कुशवेंद्र मिश्रा ने JRF में लहराया परचम, 99.62 पर्सेंटाइल के साथ गांव का नाम किया रोशन
मेहनत और लगन से हासिल की शानदार सफलता, पीएचडी पूरी होने तक हर माह मिलेगी 45 हजार रुपये की फेलोशिप

जमुना कोतमा अनूपपुर ग्राम पंचायत लतार निवासी केदारनाथ मिश्रा के छोटे पुत्र कुशवेंद्र कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर की JRF/NET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है कुशवेंद्र ने परीक्षा में 182 अंक प्राप्त करते हुए 99.6278090 पर्सेंटाइल हासिल की है उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है
कुशवेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा के छोटे भाई हैं साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं
JRF के लिए चयनित होने के बाद कुशवेंद्र को शोध कार्य के दौरान हर माह लगभग 45 हजार रुपये की फेलोशिप/स्कॉलरशिप मिलने की जानकारी दी गई है, जो पीएचडी की पढ़ाई पूरी होने तक जारी रहेगी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ लतार गांव के लोगों में भी खुशी है
कुशवेंद्र की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ग्रामीणों ने कहा कि कुशवेंद्र की यह उपलब्धि गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत और उच्च शिक्षा की दिशा में प्रेरणास्रोत बनेगी
































































