सेंट्रल स्कूल के पास दिखा भालू, छात्र-छात्राओं और नागरिकों में दहशत

---Advertisement---

सेंट्रल स्कूल के पास दिखा भालू, छात्र-छात्राओं और नागरिकों में दहशत

कोतमा। कोतमा वन परिक्षेत्र के सकोला बीट के समीप सेंट्रल स्कूल के पास भालू दिखाई देने से छात्र-छात्राओं सहित आसपास के नागरिकों में दहशत फैल गई। बताया गया कि भालू स्कूल के पीछे की ओर से सड़क पार कर शासकीय कार्यालय की तरफ चला गया।

सड़क पर अचानक भालू दिखाई देने से वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। भालू को देखकर सड़क के दोनों ओर कई वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। भालू के आगे निकल जाने के बाद ही वाहन चालक आगे की ओर रवाना हुए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी परमजीत सिंह ने बताया कि वे कोतमा से जमुना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू तेजी से सड़क पार करता दिखाई दिया। भालू को देखने के बाद दोनों ओर कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ लग गई।
स्कूल और आबादी क्षेत्र के पास वन्यजीव की मौजूदगी से डर:सेंट्रल स्कूल और आबादी क्षेत्र के नजदीक भालू के विचरण से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में वन्यजीव की मौजूदगी किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। नागरिकों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

वन विभाग को नहीं थी जानकारी

मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment