कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

---Advertisement---

कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

फरार वारंटियों के खिलाफ कांबिंग गश्त अभियान, 6 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े

रिपोर्टर अजय ताम्रकार, कोतमा

कोतमा। फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए कोतमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में कोतमा पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में कांबिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 9 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में 6 स्थायी वारंटी एवं 3 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर पकड़े वारंटी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थायी वारंटियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नहेतराम जायसवाल (56) पिता रामसहाय निवासी चाका, लक्ष्मीकांत जायसवाल (24) पिता कामता प्रसाद निवासी चाका, समयलाल चौधरी (43) पिता स्व. सुखदेव निवासी दुल्हीबांध, विकास कुमार केवट (33) पिता सूर्यबली निवासी सारंगगढ़, मो. समीर (18) पिता मो. सलीम निवासी बनियाटोला तथा मो. एयाज उर्फ ऐजाज (28) पिता अयूब निवासी लहसुई गांव को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार गिरफ्तारी वारंट के मामले में प्रीतम कोल निवासी ठोड़हा, मूलसिंह कंवर निवासी जमुड़ी थाना रामनगर तथा प्रकाश केवट निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें कोतमा न्यायालय में पेश किया गया

थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के दौरान लालजी श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पासी, अजय तोमर, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह एवं अभय त्रिपाठी सहित पुलिस बल के सदस्यों ने सक्रिय रूप से कार्रवाई की।

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कांबिंग गश्त एवं दबिश की कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment