सीसीएल कर्मियों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बना कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज

---Advertisement---

सीसीएल कर्मियों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बना कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज

दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को मिला 1 करोड़ रुपए का दुर्घटना मृत्यु लाभ, सीसीएल-पीएनबी अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा चेक

कुजू। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कुजू क्षेत्र के जीएम यूनिट स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को 1 करोड़ रुपए का दुर्घटना मृत्यु लाभ प्रदान किया गया।

यह लाभ कर्मा परियोजना, कुजू क्षेत्र में कार्यरत रहे दिवंगत बसुदेव महतो, पूर्व सहायक (ग्रेड-डी) के परिवार को मिला। कार्यक्रम में उनकी माता भोखरी देवी को सीसीएल एवं पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया।

बताया गया कि सीसीएल में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु लाभ के दावे का यह सातवां सफल निपटान है। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना आकस्मिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल देने में महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, सीसीएल मुख्यालय से विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पल्लब चक्रवर्ती, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) रूबी रंजन, उप प्रबंधक सुचित्रा मुखर्जी, कर्मा परियोजना पदाधिकारी रमेश्वर मुंडा, स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन) सुमित प्रज्ञ सारंगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पीएनबी की ओर से हजारीबाग सर्किल हेड दीपक कुमार वर्मा, मार्केटिंग हेड रोहित, कुजू शाखा के शाखा प्रबंधक ईशाक बरला, शाखा प्रबंधक ब्रह्मांड साह तथा PNB मेटलाइफ के सर्किल हेड बिनोद कुमार सहित बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने दिवंगत कर्मचारी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कर्मचारियों से कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत उपलब्ध बीमा और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सीसीएल और पीएनबी कर्मचारी हितों और उनके आश्रितों की आर्थिक सुरक्षा के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment