सीसीएल के श्रेणी-1 कर्मचारियों का कौशल निखारने की पहल सफल

---Advertisement---

सीसीएल के श्रेणी-1 कर्मचारियों का कौशल निखारने की पहल सफल

भुरकुंडा में पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम संपन्न, 63 कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

रांची/भुरकुंडा। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के श्रेणी-1 कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से दक्ष बनाने के उद्देश्य से बीटीटीआई, भुरकुंडा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 20 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सीसीएल के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग की कौशल उन्नयन पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

समापन समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) रंजय सिन्हा, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक, मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) विकास कुमार सिंह तथा बीटीटीआई, भुरकुंडा के अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान और कौशल का निरंतर विकास करने की प्रेरणा दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कक्षा आधारित सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर पर व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे आधुनिक कार्यप्रणाली और डिजिटल तकनीकों को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 63 श्रेणी-1 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

अधिकारियों ने कहा कि कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, उत्पादकता में वृद्धि तथा सुरक्षित और प्रभावी कार्य संस्कृति के लिए समय-समय पर कौशल उन्नयन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सीसीएल लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने दैनिक कार्यों में लाभकारी बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment