ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: अनूपपुर में साइबर सुरक्षा की अलख, 350 छात्राओं ने प्रदर्शनी, क्विज और रैली से दिया जागरूकता का संदेश

---Advertisement---

ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: अनूपपुर में साइबर सुरक्षा की अलख, 350 छात्राओं ने प्रदर्शनी, क्विज और रैली से दिया जागरूकता का संदेश

अनूपपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर में साइबर सुरक्षा पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और साइबर सुरक्षा शपथ कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, शिक्षक अनिल सिंह, अनीता मरकाम, अनामिका मिश्रा, रंजना मिश्रा, मीना द्विवेदी, प्रज्ञा सिंह एवं सुधा सोनी सहित करीब 350 छात्राएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए 52 पोस्टर, चित्रकला एवं पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

इसके बाद साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 350 छात्राओं ने भाग लिया। सही उत्तर देने वाली लगभग 30 छात्राओं को पुरस्कृत कर डिजिटल सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया।

अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े नारों, फ्लेक्स और तख्तियों के साथ विद्यालय से थाना तिराहा और भारतीय स्टेट बैंक तिराहा तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

Leave a Comment