पार्षद पवन चीनी की पहल से बची एक ज़िंदगी, घर से भागे युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया गया

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 1;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 289.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Rain, icon:6, weatherInfo:100;temperature: 32;
अनूपपुर। मंगलवार की सुबह घर से भागा एक युवक अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर जा रहा था। युवक के अचानक लापता होने से उसके माता-पिता काफी परेशान थे। किसी माध्यम से उन्हें नगर परिषद बरगवां अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल उनसे संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही पवन चीनी ने बिना देर किए बुढार निवासी सोनू आहूजा से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। तब तक ट्रेन अमलाई स्टेशन से आगे निकल चुकी थी। सूचना मिलते ही सोनू आहूजा तुरंत बुढ़ार रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने काफी तलाश की और आखिरकार युवक को सुरक्षित ढूंढ़ लिया।
युवक के सुरक्षित मिलने की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन राहत की सांस ले सके। समय रहते की गई इस त्वरित पहल और आपसी समन्वय से एक बड़ी अनहोनी टल गई तथा एक परिवार की चिंता समाप्त हो गई।
युवक के परिजनों ने पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा सहयोगी सोनू आहूजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण उनका बेटा सुरक्षित वापस मिल सका। स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।




































