सीआईएल चेयरमैन एवं सीएमडी बीसीसीएल ने सीआईएसएफ महानिदेशक से की औपचारिक भेंट

---Advertisement---

बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के बीच सुरक्षा समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

कोल इंडिया चेयरमैन, श्री बी. साईराम तथा सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) महानिदेशक, श्री प्रवीर रंजन से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने सीआईएसएफ महानिदेशक से बीसीसीएल में निर्बाध कोयला उत्पादन, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित परिचालन गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के मध्य समन्वय को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अवैध कोयला खनन, कोयला चोरी तथा बीसीसीएल अधिकारियों पर होने वाले हमलों जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री रंजन ने बीसीसीएल की परिसंपत्तियों, आधारभूत संरचना तथा कार्यबल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने तथा प्रभावी उपाय विकसित करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में निर्बाध कोयला उत्पादन के लिए सुरक्षित परिचालन वातावरण सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विशेष बल दिया गया। दोनों पक्षों ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संस्थागत सहयोग को और प्रगाढ़ करने तथा सक्रिय एवं समन्वित प्रयास जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सीआईएल चेयरमैन, श्री बी. साईराम, सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल तथा सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन के बीच हुई यह महत्वपूर्ण बैठक बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment