ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार, 22 जून सशस्त्र सेना झण्डा दिवस वर्ष 2024-2025 में धार जिले ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी गई लक्ष्य राशि 11 लाख 60 हजार 400 रूपये से अधिक राशि 13 लाख 58 हजार रूपए सैनिकों के कल्याण हेतु एकत्रित की है जो कि लक्ष्य राशि का 117 प्रतिशत है। अवगत रहे कि यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनायों के माध्यम से उपयोग में ली जाती है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा 21 अप्रैल 2026 को लोकभवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में कलेक्टर धार श्री राजीव रंजन मीना, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जो कि कलेक्टर की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने ग्रहण किया।
उक्त प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने आज 22 जून 2026 को समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, धार को भेंट किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त दानदाताओं, अधिकारीगण एवं कलेक्टर का सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में भरपूर सहयोग हेतु आभार एवं कृतज्ञता प्रगट की।




































