सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से आक्रोशित हुए इस्लामपुरा के रहवासी, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे

---Advertisement---

 

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से आक्रोशित हुए इस्लामपुरा के रहवासी, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे

कोयलांचल समाचार के लिए जिला रिपोर्टर — शैलेंद्र जोशी, धार

धार। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित भ्रामक पोस्ट को लेकर इस्लामपुरा क्षेत्र के निवासियों ने विरोध जताते हुए धार कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक पोस्ट में इस्लामपुरा क्षेत्र की मस्जिद से जुड़े एक इमाम को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने एवं गिरफ्तारी से संबंधित दावा किया गया था। इस्लामपुरा के रहवासियों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनके क्षेत्र अथवा मस्जिद से इस प्रकार की किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है और इस तरह की पोस्ट से पूरे क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रहवासियों ने बताया कि इस्लामपुरा क्षेत्र के अधिकांश लोग मेहनतकश एवं स्वच्छता कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों का किसी भी अवैध या समाज विरोधी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है, इसके बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और अपुष्ट संदेशों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से इस प्रकार की अफवाहें और भ्रामक जानकारियां प्रसारित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, इसलिए प्रशासन को सोशल मीडिया की निगरानी और साइबर कार्रवाई को और प्रभावी बनाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वाले लोगों ने कहा कि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द की भावना बनी रहे तथा किसी भी समुदाय या क्षेत्र की छवि को गलत जानकारी के आधार पर प्रभावित न किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment