ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार :- आगामी समय में मानसून प्रारंभ होने वाला है जिसे देखते हुए अध्यक्ष एव मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य प्रभारियों को निर्देश देते हुए प्रत्येक वार्ड के दरोगाओं को आदेश निकाल अपने अपने वार्ड में अपने वार्ड के कर्मचारियों को बड़ी,छोटी नाली, नालो की सफाई हेतु आदेशित किया गया था।
उसी कड़ी में वार्ड 18 में पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट अजय डा मनोहर सिंह ठाकुर द्वारा स्वयं की उपस्थिति में वार्ड में दिनांक 15जून से 20जून तक सतत पटेल मार्ग से लेकर धारेश्वर मंदिर वार्ड 18 की सीमा तक बड़ा नाला,हटवाड़ा से छत्रीपुरा तक की नाली,साथ ही समस्त छोटी नालियों पर वार्ड कर्मचारियों की गैंग लगाकर दारोगा रवि खोड़े द्वारा शाहरुख ,मोइन,मोहसिन,वहेदू,लल्ला,इस्लामुद्दीन द्वार सफाई अभियान चलाया गया।
जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वाहन प्रभारी राजू भाई,जेसीबी संचालक प्रमोद भाई की विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
नागरिकों की सुविधा को देखते हुए ठाकुर ने स्वयं खड़े रहकर उक्त नालों को साफ करवाते हुए हाथो हाथ उठाया भी गया जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं आए



































