योग को दिनचर्या में अपनाने का लिया संकल्प, एसईसीएल योग महोत्सव में महिलाओं ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग

---Advertisement---

योग को दिनचर्या में अपनाने का लिया संकल्प, एसईसीएल योग महोत्सव में महिलाओं ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को वसंत क्लब, बिलासपुर में महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन के नेतृत्व में उपाध्यक्ष इप्सिता दास, हसीना कुमार, विनीता जैन, शुभश्री महापात्र सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक अंशुल सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को सार्थक बनाने का संकल्प लिया। एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

एसईसीएल प्रबंधन ने बताया कि योग महोत्सव के अंतर्गत वसंत क्लब में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment