अमरकंटक के मैकल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक/अनूपपुर – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 दिन रविवार को अमरकंटक स्थित मैकल पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है । कार्यक्रम के तहत प्रातः 06 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा , जिसमें जनप्रतिनिधि , अधिकारी-कर्मचारी , विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक सहभागिता करेंगे ।

 

प्राप्त जानकारीनुसार जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा गया है कि योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार है ।

 

योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि समाज में सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment