भाजयुमो के मंडल प्रवास से संगठन को मिली नई धार युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

---Advertisement---

 

एमसीबी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोटाडोल और जनकपुर मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं से है। युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसंपर्क ही संगठन की सफलता का आधार हैं। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करे।

प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिलीप सेन, रिंकेश पाण्डेय, जिला महामंत्री राहुल जायसवाल, जिला मंत्री दीपक यादव, जिला कार्यालय मंत्री निखिल साहू, जिला सोशल मीडिया प्रमुख सत्यम राय सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता की सक्रियता ही संगठन की शक्ति है। इसी संकल्प के साथ कोटाडोल और जनकपुर में भाजयुमो का प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment