अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद बेटियों को दी विवाह सहायता

---Advertisement---

अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद बेटियों को दी विवाह सहायता

घरेलू उपयोग की सामग्री, नकद सहयोग और आशीर्वाद पाकर खिल उठे बेटी-दुल्हनों के चेहरे

रांची। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अर्पिता महिला मंडल ने शनिवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर स्थित संगम सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य एवं जरूरतमंद 16 बेटी-दुल्हनों को विवाह सहायता सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीसीएल के 15 क्षेत्रों से चयनित 15 बेटियों तथा मुख्यालय से चयनित एक बेटी सहित कुल 16 लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक बेटी-दुल्हन को अलमारी, एयर बैग, साड़ी, चुन्नी, तौलिया, सुहाग पोटली एवं फलों की टोकरी भेंट की गई। इसके साथ ही उन्हें नकद सहायता राशि भी प्रदान की गई, जिससे वे अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

इस अवसर पर प्रीति सिंह ने अपने व्यक्तिगत स्नेह एवं आशीर्वाद स्वरूप अतिरिक्त नकद राशि प्रदान कर बेटियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अर्पिता महिला मंडल समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। मंडल का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और आशा का संचार करना भी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीता तिवारी, रूपा रानी, रीता मिश्रा एवं नीरू हंजूरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहायता सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सभी बेटी-दुल्हनें भावुक एवं प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने अर्पिता महिला मंडल और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।

अर्पिता महिला मंडल की यह पहल समाज में मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशियां और आत्मविश्वास भरने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment