प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में जनकल्याण शिविर 12 जून से 18 जून तक किए जाएंगे आयोजित

---Advertisement---

 

उमरिया 11 जून – कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 तक जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान जनकल्याण शिविर का 12 जून 2026 से 18 जून 2026 तक की प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित होने वाले परिवार के लाभ हेतु शिविर का आयोजन किया जावेगा।

जिला अंतर्गत विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में आयोजित किये जाने वाले जनकल्याण शिविर सम्पन्न किए जाएंगे । उन्होने बताया कि जनपद कार्यालय प्रांगण विकासखंड करकेली में 12,13 एवं 14 जून को , स्टेडियम प्रांगण मानपुर में 15,16 एवं 17 जून को, माध्यमिक शाला परिसर अमिलिहा पाली में 16,17 एवं 18 जून को, सामुदायिक भवन लालपुर में 12,13 एवं 14 जून को, गायत्री मंदिर के सामने प्रांगण पाली में 15, 16 एवं 17 जून को, टाउन हाल चंदिया में 16 ,17 एवं 18 जून को , सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 7 नौरोजाबाद में 12,13 एवं 14 जून को तथा स्टेडियम प्रांगण मानपुर में 15,16 एवं 17 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे । शिविर के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर श्रीमती सहाय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जन कल्याण शिविर के दौरान विकास खण्ड मुख्यालय , नगरीय निकाय मुख्यालय पर उपस्थित होने वाले ग्रामीणों , नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था यथा पर्याप्त छाया पण्डाल, स्वच्छता, कुर्सी, दरी तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु पानी के टैंकर आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था बैठक के पूर्व करना सुनिश्चित करेंगें ।

आयोजित होने वाले शिविरो में जिला स्तर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उमरिया, जनपद पंचायत मानपुर, करकेली पाली में एवं अपर कलेक्टर (राजस्व) उमरिया, नगरीय क्षेत्र नगर पालिका उमरिया, मानपुर, पाली, चंदिया, नौरोजाबाद में उपस्थित होंगे। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों के संधारण एवं निराकरण हेतु पृथक-पृथक रजिस्टर संधारित किए जाएंगे, जिनकी प्रतिदिन पोर्टल में अनिवार्य रूप से एन्ट्री की जावे एवं दैनिक रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालयों को भेजी जावे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment