कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होना चाहिए-कलेक्टर

---Advertisement---

स्थानीय युवाओं को योग्यता के आधार पर स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने किए जाएं ठोस प्रयास-कलेक्टर

जिला कौशल समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर 10 जून 2026/ कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल युवाओं को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तरह उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप हो, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को कंपनियां सीधे रोजगार देने के लिए तैयार रहें।

बैठक में जिले में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिकीकरण का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि एसईसीएल, मोजर बेयर, अडानी ग्रुप तथा टोरेन्ट पॉवर जैसी कंपनियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें भविष्य में स्थायी रोजगार प्राप्त करने में मदद मिल सके।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय युवाओं को योग्यता के आधार पर स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। साथ ही, पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में आयोजित होने वाले युवा संगम रोजगार मेला का दायरा बढ़ाया जाए। विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मेले से जोड़कर उनका चयन सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें निजी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही जिले में स्थापित हो रही नई कंपनियों में भर्ती के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

कलेक्टर ने कोर्स डिजाइनिंग में बदलाव पर भी जोर देते हुए कहा कि जिले की भौगोलिक एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं। आधुनिक और तकनीकी ट्रेडों को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से जुड़े सभी विभागों का एकमात्र लक्ष्य जिले के बेरोजगार युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना होना चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिला कौशल विकास समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment