जनहित और भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष को मिली वैश्विक पहचान
डॉ. डी.के. सोनी का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
सामाजिक न्याय, आदिवासी हित और भ्रष्टाचार के खिलाफ उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए

अंबिकापुर। सामाजिक न्याय, जनहित और भ्रष्टाचार के विरुद्ध वर्षों से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता डॉ. डी.के. सोनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनके जनसेवा और न्यायिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हुए उनका नाम प्रतिष्ठित में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल अंबिकापुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।
यह सम्मान उन्हें यूनाइटेड किंगडम के डॉक्टर , यूरोपियन यूनियन हेड रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया तथा इंटरनेशनल चेयरमैन इंडिया के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित में किया गया, जहां देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
डॉ. सोनी लंबे समय से सामाजिक न्याय और पारदर्शी प्रशासन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) और जनहित याचिकाओं के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण मामलों को न्यायालयों तक पहुंचाया तथा कई मामलों में सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त किए।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों के अलावा डॉ. सोनी ने विभिन्न शासकीय विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर उन्होंने कई मामलों में जांच और कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जिसके परिणामस्वरूप भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध दर्ज हुए और प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, देशभर से सामाजिक, कानूनी, व्यापार एवं औद्योगिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों से नामांकन आमंत्रित किए गए थे। विस्तृत चयन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन और कार्यों के मूल्यांकन के बाद डॉ. डी.के. सोनी को आदिवासी हित, शासन हित और जनहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान हेतु चयनित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सोनी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक प्रतिबद्धता एवं ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने तथा समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रेरित करेगा।
डॉ. सोनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने की खबर के बाद उनके शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि समाजहित में किया गया समर्पित कार्य राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पहचान बना सकता है।




































