मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा जिला स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम “डिजिटल चौपाल” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अनूपपुर जिले के लिए यह कार्यक्रम गुरुवार, 28 मई 2026 को सायं 4 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगणों एवं सोशल मीडिया से जुड़े साथियों के डिजिटल कौशल को मजबूत करना रहा। डिजिटल चौपाल के माध्यम से आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग कर कांग्रेस की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों, डिजिटल प्रचार-प्रसार की रणनीतियों तथा ऑनलाइन जनसंपर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संगठन की गतिविधियों और विचारों को जन-जन तक कैसे प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है।
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है और इसके बेहतर उपयोग से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकती है। कार्यक्रम में जिले के जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं सोशल मीडिया के साथियों ने सहभागिता की।
जिसमे सोशल मीडिया विभाग प्रदेश प्रभारी संदीप गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष चंचलेश व्यास एवं अविरल जैन ने सोशल मीडिया के विषय में बारीकीयां बताई एवं ट्रेनिंग में उपस्थित जनों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने डिजिटल ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।





































