एक बगिया मां के नाम पौधारोपण की गैप फीलिंग, जनमन आवास की पूर्णता के जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
अनूपपुर 30 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत स्तरीय अमले के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक करते हुए विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
बैठक में जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि ग्वाल,सहायक यंत्री श्री सुरेंद्र पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अरविंद सिंह, जिला पंचायत के सीनियर डाटा मैनेजर श्री जे एल डोंगरे, उप यंत्री तथा जनपद पंचायत के योजना प्रभारी एवं ग्राम पंचायतो के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अच्छा कार्य करने के लिए ग्राम पंचायतो के अमले को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि प्रदेश की रैंकिंग के अनुसार अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने अधिक से अधिक मानव दिवस के सृजन तथा अभियान अंतर्गत भौतिक लक्ष्य के कार्य की पूर्णता व व्यय पैरामीटर के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के साइन बोर्ड स्थल पर अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के इनलेट, आउटलेट में पिचिंग के कार्य में ज्यादा से ज्यादा श्रमिक नियोजन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बैठक में मनरेगा योजना के कार्यों की पूर्णता जून माह तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एक बगिया मां के नाम पौधरोपण की समीक्षा करते हुए पौधो की सुरक्षा के लिए फेंसिंग ,गैप फिलिंग आदि के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने सभी इंजीनियरों को अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत लक्ष्यगत कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास जनमन तथा आवास प्लस के कार्यों की समीक्षा करते हुए हितग्राही बार कार्यों में प्रगति लाने तथा लंबित कार्यों के पूर्णता के लिए हितग्राहियों से सतत संपर्क कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए बैठक में नल जल योजना,स्वच्छ भारत मिशन तथा लंबित विद्युत देयक के भुगतान व अनुपयोगी विद्युत कनेक्शन को विच्छेदित कराए जाने तथा जल दर्पण मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ग्राम पंचायत के करो के भुगतान संबंधी प्रक्रिया का प्रचार- प्रसार कर टैक्स का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस संबंध में जिला पंचायत के सीनियर डाटा मैनेजर ने पंचायत दर्पण मोबाइल ऐप के संबंध में जानकारी दी।




































