धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर एक बार फिर बड़ा मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा है।

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर लंदन संग्रहालय में रखी माँ वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को भोजशाला आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर आगामी जून माह में धार आने की सहमति दी है।

 

वीओ :-

नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र सौंपते हुए कहा कि भोजशाला करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और माँ वाग्देवी की प्रतिमा को वापस भारत लाकर भोजशाला में स्थापित किया जाना चाहिए।

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि माँ वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।

 

 

 

बाइट :- सावित्री ठाकुर, सांसद धार-महू लोकसभा, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment