नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में कोरिया पुलिस की बड़ी सफलता

---Advertisement---

आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार

13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद

 

कोरिया। जिले की पटना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पटना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्यवाही करते हुए बालिका की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनीष सिंह पिता शैलेश सिंह निवासी राजस्थान नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस टीम ने लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए मध्यप्रदेश के अनूपपुर क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय बैकुण्ठपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कोरिया पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर रही है। कोरिया पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, महिला सुरक्षा या बाल संरक्षण से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या महिला हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment