यूथ कांग्रेस चुनाव में सक्रिय हुई दावेदारी

---Advertisement---

राजा पाण्डेय भी मैदान में

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर एमसीबी जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच युवा नेता राजा पाण्डेय ने भी अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करते हुए चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क तक लगातार सक्रिय रहे राजा पाण्डेय को युवा कार्यकर्ताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

राजा पाण्डेय लंबे समय से कांग्रेस संगठन और युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे एनएसयूआई में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं तथा विधायक प्रतिनिधि, मनोनीत पार्षद और सांसद प्रतिनिधि जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर जिले में कई युवा चेहरे सक्रिय हैं लेकिन राजा पाण्डेय की लगातार जमीनी मौजूदगी और संगठनात्मक कार्यशैली उन्हें अन्य दावेदारों से अलग पहचान दिला रही है। नगर निकाय चुनावों और विभिन्न सामाजिक अभियानों में उनकी भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

राजा पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी आवाज को मजबूती देना और जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला तो वे पूरी निष्ठा के साथ युवाओं के हित और संगठन विस्तार के लिये काम करेंगे। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में जिले की राजनीति और अधिक सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment