ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धार आगमन पर हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अत्यंत आत्मीय और भावभीना स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री/सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया
अगवानी के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का हाथ जोड़कर आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।





































