राजनगर में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन: अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

---Advertisement---

राजनगर में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन: अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजनगर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष के अनूपपुर जिला दौरे के तहत राजनगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर परिषद राजनगर के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के निवास पर उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने उन्हें साल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला नेत्री रूपा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने भी पारंपरिक स्वागत किया। वहीं भगत सिंह चौक पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिशंकर दुबे उर्फ पुल्लू ने अल्पसंख्यक मोर्चा के साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद इंटक कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम नारायण सिंह एवं कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने भी उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदेलाल सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी महेंद्र सिंह, जिला प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना, सीधी जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। उनके आगमन से राजनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 23, 2026

April 23, 2026

April 23, 2026

April 23, 2026

April 23, 2026

April 23, 2026

Leave a Comment