महंत के दौरे से एमसीबी में सियासी हलचल तेज कार्यकर्ताओं में जोश और संगठन को मिली नई धार

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के दो दिवसीय एमसीबी प्रवास ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। इस दौरान जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला वहीं दूसरी ओर संगठन को मजबूती देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां भी सामने आईं।

दौरे की शुरुआत से ही डॉ. महंत का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। खड़गवां में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रमों ने पार्टी की जमीनी सक्रियता को उजागर किया। जनकपुर – माडीसरई क्षेत्र में उनका दौरा विशेष रूप से चर्चित रहा। माडीसरई में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का बड़ा जनसमूह उमड़ा जिसने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपने समर्थन का प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वागत और संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये।

डॉ. चरणदास महंत ने जनकपुर क्षेत्र में आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ाव ही पार्टी की असली ताकत है।

कोटाडोल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में डॉ. महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने पर जोर दिया गया।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की रीढ़ बताते हुए इसे और मजबूत करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताते हुए सभी स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। ग्राम पंचायत घाघरा में भी डॉ. महंत, ज्योत्सना महंत और सूरज महंत का भव्य स्वागत किया गया जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और बढ़ती नजर आई। दौरे के दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकार भी निभाये। खड़गवां में सरपंच सुखीत अगरिया और जनकपुर में रवि प्रताप सिंह के यहां आयोजित विवाह समारोहों में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, प्रभा पटेल, कृष्ण मुरारी तिवारी, रफीक मेमन, राजेश साहू, बलबीर सिंह, अंकुर प्रताप सिंह, रामनरेश पटेल, रामा यादव, पिंटू भास्कर, अमरसिंह, विमल हितकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरे ने ना केवल कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर आगामी राजनीतिक दिशा की भी झलक पेश की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

April 22, 2026

Leave a Comment