चार दिन में नाबालिग की सकुशल बरामदगी: बिजुरी पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी मुस्कान

---Advertisement---

 

अनूपपुर/बिजुरी। गुमशुदा नाबालिग बालक को महज चार दिन में सकुशल दस्तयाब कर बिजुरी पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बालक को शहडोल से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल लौट आया।

 

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल की रात नाबालिग अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने 16 अप्रैल को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आशंका जताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर बालक को अपने साथ ले गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

 

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके आधार पर 20 अप्रैल को स्टेशन रोड, शहडोल से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह ने किया, जबकि टीम में उदय प्रजापति, लक्ष्मण डांगी, नरेन्द्र सिंह और आनंद बैस की सक्रिय भूमिका रही।

 

पुलिस की तत्परता से बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। यह कार्रवाई जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment