आदिवासी सरपंच पर प्राणघातक हमला:  पैर टूटा, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें;  पुलिस को चुनौती दे रहे आदतन अपराधी

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

-धार जिले के कानवन थाना अंतर्गत ग्राम माकनी के आदिवासी सरपंच महेश मेहरा पर बुधवार देर शाम सुनियोजित प्राणघातक हमला किया गया। धारदार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों ने सरपंच को गंभीर चोटें पहुंचाईं। सरपंच का एक पैर टूट गया है, जबकि सिर और हाथ पर भी गहरी चोटें आई हैं। उनका उपचार फिलहाल धार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस सूत्रों और स्थानीय जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले मुख्य आरोपी थाना कानवन में लिस्टेड सटोरिए रितेश राठौड़ भट्टा और उसके भाई प्रकाश राठौड़ भट्टा हैं। रितेश राठौर भट्टा पंचायत क्षेत्र में जुआ-सट्टा चलाने के आरोप में पहले से चर्चित रहा हैं।

 

सरपंच महेश मेहरा ने पंचायत क्षेत्र में जुआ-सट्टा रोकने के लिए शासन-प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दी थीं। तत्कालीन थाना प्रभारी (उप पुलिस अधीक्षक) गगन हनवत ने इन सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर में जुलूस भी निकाला था। सरपंच महेश मेहरा के अनुसार वह गाँव के चौराहे पर गए थे वंहा पहले से मौजूद रितेश राठौड़ भट्टा और उसके चार साथियों ने हमला कर दिया सरपंच के अनुसार आरोपी रितेश पूर्व में शासकीय कार्य में बाधा और एक्ट्रोसिटी का आरोपी है जिसकी महत्वपूर्ण सुनवाई आज 16 अप्रैल को न्यायालय में नियत थी लिहाजा एक दिन पहले हमला कर दिया ताकि मैं न्यायालय में उपस्थित नहीं हो

सकूँ वह राजीनामा करने के लिए दबाव बनाना चाहता है।

.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment