अब 15 मई तक उठाएं समाधान योजना का लाभ, बिजली सरचार्ज में मिलेगी छूट

---Advertisement---

 

अनूपपुर 8 अप्रैल 2026/ शासन के निर्देशानुसार बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना संचालित की गई है। अब बिजली उपभोक्ता आगामी 15 मई तक बकाया बिजली बिलों का निराकरण अधिकतम छूट के साथ करा सकते हैं। बिजली सरचार्ज में छूट के साथ आर्थिक कारणों से अब तक अपना बिल जमा नहीं करा सके उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से स्थायी एवं अस्थायी घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक तथा कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। योजना के तहत बकाया बिल राशि पर लगने वाले अधिभार में बड़ी छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत वितरण केन्द्र, एमपी ऑनलाइन कियोस्क अथवा बिजली विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बढ़ी हुई अवधि में विद्युत उपभोक्ताओं से अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment